CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर लगातार बना हुआ है और अब इसमें और तेजी आने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ, लेकिन अगले 24 घंटे में पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके बाद अगले तीन दिनों तक तापमान लगभग स्थिर रहने की संभावना है। (छत्तीसगढ़ लू अलर्ट)
मौसम विभाग ने 24 अप्रैल से मध्य छत्तीसगढ़ में हीट वेव (छत्तीसगढ़ में गर्मी) चलने की चेतावनी दी है, जो लगातार तीन दिनों तक असर दिखा सकती है। इस दौरान लोगों को तेज गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा। (छत्तीसगढ़ में गर्मी)![]()
इस बीच प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई है। जगदलपुर में बुधवार दोपहर बारिश के साथ ओले भी गिरे। तापमान की बात करें तो दुर्ग में सबसे अधिक 43.2 डिग्री सेल्सियस और जगदलपुर में न्यूनतम 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रायपुर में आज का मौसम
राजधानी रायपुर में आज मौसम विभाग ने आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है.


