CG News: कूड़े में मिले लाखों के स्कूल यूनिफॉर्म, क्यों फेंके गए ड्रेस ?

CG News: कूड़े में मिले लाखों के स्कूल यूनिफॉर्म, क्यों फेंके गए ड्रेस ?

CG News: बलरामपुर जिले के चांदो स्थित एक शासकीय स्कूल परिसर में लाखों रुपये के स्कूल यूनिफॉर्म कूड़े के ढेर में फेंके हुए मिलने से हड़कंप मच गया है। ये यूनिफॉर्म बंडलों में पड़े थे, जिन्हें छात्रों को वितरण के लिए लाया गया था, लेकिन वे बच्चों तक पहुंच ही नहीं सके। (बलरामपुर कूड़े में स्कूल यूनिफॉर्म)tcw

जानकारी के अनुसार, ये यूनिफॉर्म शैक्षणिक सत्र 2024-25 में विद्यार्थियों को वितरित किए जाने थे। अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों की कथित लापरवाही के चलते ये ड्रेस गोदाम से निकलकर सीधे कूड़े में पहुंच गए। इस दौरान कई जरूरतमंद छात्र बिना यूनिफॉर्म के स्कूल जाते रहे, जबकि उनका हक बेकार पड़ा रहा। (बलरामपुर स्कूल यूनिफॉर्म घोटाला)

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

यह पहला मामला नहीं है जब जिले में यूनिफॉर्म (Balrampur School Uniform Scam) वितरण में अनियमितता सामने आई हो। इससे पहले भी ऐसे कई मामलों में कार्रवाई हो चुकी है, यहां तक कि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी पर भी कार्रवाई और निलंबन की नौबत आ चुकी है। इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं होना गंभीर सवाल खड़े करता है।

जांच के निर्देश जारी (Balrampur School Uniform Case)

इस मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के निर्देश दिए हैं। विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज गुप्ता के अनुसार, मौके पर टीम भेजी गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि यूनिफॉर्म कब और किन परिस्थितियों में वहां फेंके गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *