CG Tamnar Breking: तमनार कोयला खदान में भारी बवाल; महिला TI बुरी तरह घायल, बस और कार जलाई गई

तमनार कोयला खदान में भारी बवाल; महिला TI बुरी तरह घायल, बस और कार जलाई गई

रायगढ़: CG Tamnar Breking: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार इलाके में जिंदल कोयला खदान को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन बुधवार को हिंसक रूप में बदल गया। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें महिला थाना प्रभारी TI कमला पुसाम (Tamnar Woman TI Injured) गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तमनार कोयला खदान में भारी बवाल (Tamnar Koyla Khadan Bawal)

जानकारी के अनुसार, तमनार के मनार CHP चौक पर ग्रामीण लंबे समय से जिंदल कोयला खदान के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे। यह आंदोलन 8 दिसंबर को कथित तौर पर नियमविरुद्ध हुई जनसुनवाई के विरोध में चल रहा है। बुधवार को जब आंदोलन को समाप्त कराने के लिए पुलिस बल मौके पर पहुंचा, तो प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और पुलिस पर हमला कर दिया। (Raigarh Koyla Khadan Bawal)

हमले के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मौके पर खड़ी एक बस और एक कार में आग लगा दी। आगजनी की इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मौके के लिए रवाना हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *