Kondagaon Murder: बाइक सवार पर पत्थर से हमला, युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Kondagaon Murder

Kondagaon Murder: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां राह चलते मोटरसाइकिल सवार पर पत्थर और ईंट से हमला कर युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। (कोंडागांव पत्थर से हमला)

tcw

मामले में प्रार्थी राजेंद्र सोरी, निवासी भतवा, थाना माकड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह अपने जीजा मेहेंदु मरकाम (30 वर्ष) और पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से बालोंड से भतवा लौट रहे थे। (कोंडागांव बाइक सवार पर पत्थर से हमला)

 

इसी दौरान ग्राम बागबेड़ा और खुड़ी के बीच शाम करीब 7:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने अचानक ईंट से मेहेंदु मरकाम के सीने पर जोरदार हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से मेहेंदु मरकाम की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बनाई विशेष टीम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में माकड़ी थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। (Kondagaon stone attack death)

मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदेही धनीराम मंडावी (35 वर्ष), निवासी खुड़ी, को ग्राम ओंडरी से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को 9 अप्रैल 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में माकड़ी थाना और साइबर सेल की टीम की अहम भूमिका रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *