Rajnandgaon News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाला एक शर्मनाक मामला सामने आया है. नशे की हालत में डायल 112 में पदस्थ आरक्षक महेंद्र साहू ने पहले अपने ही वाहन चालक के साथ मारपीट की, फिर जिला अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान प्रधान आरक्षक पर बेल्ट से हमला कर दिया. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी आरक्षक को निलंबित कर दिया है. घटना लालबाग थाना क्षेत्र की है.
बता दें, कि ड्यूटी के दौरान पुलिस आरक्षक महेंद्र साहू ने डायल 112 में पदस्थ चालक से मारपीट की. आरक्षक सिविल कपड़े पर पहुंचा था. ड्यूटी करने डायल 112 के ड्राइवर को संबंधित क्षेत्र से अन्य क्षेत्र में जाने कहा, जिसका चालक ने विरोध किया. इसके बाद उसने चालक की जमकर पिटाई कर दी. चालक ने इसकी शिकायत लालबाग थाने में की.
SP ने आरोपी आरक्षक को किया निलंबित

लालबाग में शिकायत दर्ज करने के बाद शराब के नशे में धुत पुलिस आरक्षक महेंद्र साहू को पुलिस ने जिला अस्पताल मुलाहिजा के लिए लेकर गया, जहां पुलिस आरक्षक महेंद्र ने प्रधान आरक्षक प्रभात तिवारी के साथ मारपीट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामले में संज्ञान लेते हुए एसपी मोहित गर्ग ने आरोपी आरक्षक महेंद्र साहू को निलंबित कर दिया है. पूरे मामले की जांच कराई जा रही है.
