CG News: बिजली विभाग में दिवाली गिफ्ट में बंटी शराब, हर टेबल के ऊपर-नीचे शराब की बोतलें; VIDEO

CG News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बिजली विभाग के कार्यालय में दिवाली उपहार के नाम पर शराब की बोतलें बांटे जाने का मामला सामने आया है। कांग्रेस ने इसका वीडियो बनाकर पुलिस से शिकायत की है। आरोप है कि धनतेरस के दिन अधिकारियों और कर्मचारियों को मिठाई के पैकेट की जगह शराब की बोतलें दी गईं।

CG News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बिजली विभाग के कार्यालय में दिवाली उपहार के नाम पर शराब की बोतलें बांटे जाने का मामला सामने आया है। कांग्रेस ने इसका वीडियो बनाकर पुलिस से शिकायत की है। आरोप है कि धनतेरस के दिन अधिकारियों और कर्मचारियों को मिठाई के पैकेट की जगह शराब की बोतलें दी गईं।

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यालय से मिली शराब की बोतलों को जांच के लिए जब्त कर लिया। पुलिस ने कार्यपालन अभियंता को पूछताछ के लिए कोतवाली थाना भी बुलाया था। मामले के सामने आने के बाद विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी थाने पहुंचे।

कांग्रेस ने बनाया वीडियो

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांकेर ग्रामीण के अध्यक्ष ब्लोमेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बिजली विभाग के कार्यालय में दीपावली उपहार के नाम पर शराब बांटी जा रही है। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और पूरे मामले का वीडियो बनाया।

उन्होंने दावा किया कि कार्यालय में एक जैसे पैकेट में शराब की बोतलें रखी गई थीं। कर्मचारियों की टेबल के ऊपर और नीचे शराब की बोतलें दिखाई दे रही थीं। कांग्रेस ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

बोतलें जब्त कर जांच शुरू

शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंची। वहां से शराब की बोतलें जब्त कर जांच के लिए भेजी गई हैं। पुलिस मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है।

सरकारी कार्यालय में शराब की बोतलें मिलने की घटना के बाद विभाग में भी हड़कंप मच गया। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बोतलें कार्यालय में किसके द्वारा और किस उद्देश्य से रखी गई थीं।

अधिकारी ने क्या कहा?

विद्युत विभाग के अधिकारी एस. के. किंडो ने कहा कि कार्यालय में शराब की बोतलें कहां से आईं, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए थाने लेकर गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *