छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक मासूम बच्ची के दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला अभी शांत नहीं हुआ है और दुर्ग से एक और शर्मनाक मामला सामने आया है.यहाँ एक मूकबधिर युवती से उसके चाचा ने छेड़- छाड़ की.युवती के घर में कोई मौजूद नहीं थ इस बात का फायदा उठा कर आरोपी घर में घुस गया और युवती के लैंगिक अंगों से छेड़-छाड़ की.
यह पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है.पीड़िता शोर मचाते हुए घर से बाहर निकली और मोहल्ले वालों को बुला लाई. जिसके बाद सभी ने दौड़ा-दौड़ाकर आरोपी को मारा और पुलिस के हवाले कर दिया.
