BILASPUR CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में 3 बहनों ने मिलकर सोने-चांदी के दुकान से लगभग 26 लाख के गहने चुराए हैं. तीनों फुफेरी और ममेरी बहनें है. तीनों बिल्हा के शिवशंकर ज्वेलर्स की नियमित ग्राहक थी और अक्सर कार में सवार होकर शॉपिंग के लिए पहुंचती और मौका मिलते ही सोने-चांदी के गहने पार कर देती.
यह पूरा मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है.जानकारी के मुताबिक, उनका चोरी का यह सिलसिला पिछले 3 साल से चल रहा था. दुकान संचालक मनोहर जायसवाल को ग्राहकों के जाने के बाद जब दुकान में जेवर कम मिले, तब सीसीटीवी वीडियो चेक किया. जिसमें महिलाएं गहने चोरी करते हुए नजर आईं. जिसके बाद 2 अप्रैल को मामले की शिकायत की गई.जांच के बाद पुलिस ने तीन महिलाओं के साथ ही एक महिला के पति को भी गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से 23 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी और नगदी समेत 26 लाख 83 हजार रुपए का माल बरामद हुआ है.
