Raipur Chakubaji: शराब नहीं पिलाई तो कारपेंटर को 6 बार मारा चाकू, CCTV में कैद वारदात

Raipur Chakubaji: राजधानी रायपुर में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक कारपेंटर पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना आजाद चौक थाना क्षेत्र की बंगाली चाय दुकान के पास की है। आरोपी ने कारपेंटर पर ताबड़तोड़ 6 बार चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घायल का इलाज AIIMS अस्पताल में जारी है।

पुलिस के अनुसार, रामसागर पारा निवासी अमन पटेल कारपेंटर का काम करता है। 31 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12 बजे वह बंगाली चाय दुकान में चाय पीने गया था। इसी दौरान एक युवक उसके पास आया और नाम-पता पूछने के बाद शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा।

अमन ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी और अपने पास रखा चाकू निकालकर हमला कर दिया। आरोपी ने अमन की बाईं पसली और बाईं जांघ पर लगातार 6 वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हमले के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर आरोपी को वहां से भगाया। स्थानीय लोगों ने घायल अमन को तुरंत AIIMS अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

CCTV में कैद वारदात

घटना दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में आरोपी पहले पीड़ित की कॉलर पकड़कर उससे विवाद करता दिखाई देता है, फिर चाकू से लगातार हमला कर फरार हो जाता है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

सहायक पुलिस आयुक्त ईशू अग्रवाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी अभय रक्सेल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *