Bilaspur News: टोनही बताकर महिला से मारपीट, मां-बेटे गिरफ्तार

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढनढन से एक महिला को टोनही बताकर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के साथ मानसिक और शारीरिक रूप से मारपीट किए जाने के आरोप में पुलिस ने मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। (बिलासपुर टोनही बताकर महिला से मारपीट)

tcw

पीड़िता ने 5 अप्रैल को तखतपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि महिला को लगातार टोनही कहकर प्रताड़ित किया जा रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के साथ-साथ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी देवेन्द्र बघेल और सुमित्रा बाई बघेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

यह पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में की गई। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *