Durg Child Rape: 5 साल की बच्ची से रेप, मुंह में कपड़ा ठूंसा; दुष्कर्म के बाद पड़ोसी ने बोरे में भरकर फेंका

Durg Child Rape

Durg Child Rape: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। डॉक्टरों द्वारा दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया है। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग उतई थाने पहुंचकर घेराव कर रहे हैं और आरोपी के खिलाफ कड़ी सजा, यहां तक कि फांसी की मांग कर रहे हैं। (दुर्ग 5 साल की बच्ची से रेप)

tcw

मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची सुबह करीब 11 बजे स्कूल से घर लौटने के बाद अपनी दादी से पैसे लेकर दुकान गई थी, लेकिन दो घंटे तक वापस नहीं लौटी। फिर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों ने कुएं के किनारे खंडहर नुमा घर के पास झाड़ियों में अचानक बोरी को हिलते डूलते देखा। बोरी खोलकर देखा तो बच्ची का मुंह तकिया कवर से बंधा था। बच्ची काफी डरी सहमी हुई थी। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची अभी स्वस्थ है। (दुर्ग में बच्ची से दुष्कर्म)

 

बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय आरोपी धनेश्वर साहू उर्फ जनता साहू शराब के नशे में बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बेहोश होने पर बच्ची को बोरे में बांधकर घर के पास ही झाड़ियों में फेंक दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। (Durg minor girl rape)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *