Narayanpur News: मोबाइल पर बात करते-करते डैम में गिरा युवक, डूबने से मौत

Narayanpur News:

Narayanpur News: नारायणपुर जिले के भरंडा थाना क्षेत्र स्थित बिंजली डैम में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक अपने दोस्तों के साथ डैम घूमने गया था। इसी दौरान मोबाइल पर फोन आने से वह डैम के किनारे आगे बढ़ा और संतुलन बिगड़ने पर गहरे पानी में जा गिरा। पानी गहरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक कुमुद सोनानी पिता शंकर सोनानी (40 वर्ष) निवासी डीएमकेओ कॉलोनी कोंडागांव, वर्तमान में नयापारा नारायणपुर में रहता था। 5 नवंबर की दोपहर वह अपने कुछ साथियों के साथ बिंजली डैम घूमने पहुंचा था। सभी नहाने के बाद किनारे बैठकर भोजन कर रहे थे। इसी बीच कुमुद के मोबाइल पर फोन आया। वह बात करते-करते आगे बढ़ गया और अचानक फिसलकर गहरे पानी में चला गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। तलाश के बाद आज सुबह लगभग 9:30 बजे युवक का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक के दोस्तों से भी घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *