Rajim Accident: राजिम क्षेत्र के किरवई गांव (Kirvai village car accident) में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें फिंगेश्वर के जामगांव स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ सहायक नेत्र अधिकारी की मौत हो गई। वे किसी कार्य से राजिम आए हुए थे और देर रात लौटते समय उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दलदली तालाब में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार, डॉ. नितेश सिन्हा (Dr. Nitesh Sinha Death Car Accident) अभनपुर विकासखंड के केन्द्री गांव के निवासी थे। देर रात घर लौटते वक्त किरवई गांव के पास उनकी कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सीधे तालाब में समा गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।(Rajim car accident)

सूचना पर राजिम पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कार को बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक डॉ. नितेश की मौत हो चुकी थी। इस घटना ने पूरे स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ा दी है। जामगांव स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर और कर्मचारी इस घटना से बेहद स्तब्ध हैं।
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
