CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में तेज होगी बारिश, बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने की संभावना

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी रायपुर में सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए हैं। बस्तर और सुकमा क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने (IMD Alert CG) अगले 4 सितंबर तक प्रदेशभर में बारिश की गतिविधि तेज होने की संभावना जताई है। कई इलाकों में मध्यम से भारी वर्षा (Heavy rain in CG) हो सकती है। वहीं 28 जिलों में सुबह 3 घंटे तक हल्की बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे का मौसम ( CG Rain Alert)

रायपुर जिले के गोबरा नवापारा में 52.2 मिमी सबसे अधिक वर्षा दर्ज हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 25°C रहा। दुर्ग जिले में अधिकतम तापमान 33.8°C और पेण्ड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 22°C रिकॉर्ड किया गया।

CG Rain Alert

सिनोप्टिक सिस्टम

मानसून द्रोणिका बीकानेर, अजमेर, गुना, दमोह, रायपुर, पुरी से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है।उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 से 5.8 किमी तक बना हुआ है। 2 सितंबर 2025 के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम हिस्से में नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है।

रायपुर का आज का मौसम (Raipur Weather)

राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम लेगा करवट, अगले 2-3 दिन दक्षिणी हिस्सों में झमाझम बारिश की संभावना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *