CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाली घटना सामने आई है। कोहड़िया ( Kohadia Bal Sudhar Grih) स्थित नए भवन में शिफ्ट किए गए चार किशोर केवल दो दिन के भीतर ही फरार हो गए। इससे पहले भी रिस्दी स्थित बाल सुधार गृह से कई बच्चे भाग चुके थे, जिनमें से कुछ अब तक पकड़े नहीं जा सके हैं। (Korba Bal Sudhar Grih escape)

बार-बार हो रही सुरक्षा चूक
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित बाल सुधार गृह की सुरक्षा पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। कुछ माह पहले रिस्दी स्थित गृह (Risdi Bal Sudhar Grih controversy) में अव्यवस्था उजागर होने पर बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने विभाग को कड़ा पत्र लिखकर बच्चों को जल्द से जल्द नए भवन में शिफ्ट करने का निर्देश दिया था।

इसके बाद रिस्दी से बच्चों को कोहड़िया स्थित पुराने बालको थाने के भवन में शिफ्ट किया गया। इस भवन का जीर्णोद्धार विभाग और DMF की फंडिंग से करीब 25 लाख रुपये की लागत से कराया गया था।
नए भवन में भी चूक
हालांकि, नए भवन में भी सुरक्षा व्यवस्था लचर साबित हो रही है। जून के आखिरी सप्ताह में शिफ्ट किए गए बच्चों में से पहली ही रात दो किशोर बाथरूम का रौशनदान तोड़कर फरार हो गए थे। अब सुधार गृह के शुरू होने के सिर्फ दो दिन बाद ही 4 किशोर फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी किशोर जांजगीर जिले के निवासी हैं।

घटना की जानकारी CSEB चौकी पुलिस को दे दी गई है। साथ ही भवन की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विभाग स्तर पर तत्काल प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
