Raipur Breaking: रायपुर में नाली में मिला 7 माह का भ्रूण, रो पड़े लोग

Raipur Breaking: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मां की ममता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां उरला थाना क्षेत्र के बिरगांव (Birgaon Bhrun) स्थित बड़े तरिया के पास नाली में 6 से 7 महीने का भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह टहलने और काम पर निकल रहे लोगों की नजर नाली में पड़े भ्रूण पर पड़ी, जिसे देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। (रायपुर नाली में भ्रूण)

बताया जा रहा है कि करीब 6 से 7 महीने का यह भ्रूण पूरी तरह विकसित नहीं हुआ था। उसके साथ प्लेसेंटा (नेरवा) भी मौजूद था, जिसे देखकर लोगों का दिल दहल गया। जिस मासूम ने अभी दुनिया में कदम भी नहीं रखी है, उसे बेरहमी से नाली में फेंक दिया गया। (Birgaon nali me bhrun)

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस पता लगा रही है कि आखिर यह भ्रूण नाली में कैसे पहुंचा। शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि अवैध संबंध, सामाजिक बदनामी या लोकलाज के डर से किसी ने इस अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *