Raipur Central Jail: राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल (Raipur Jail) कैंपस से गुरुवार दोपहर एक कैदी के फरार हो गया। फरार कैदी का नाम चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू (Chandraveer Singh Prisoner Escape) है, जो उम्रकैद की सजा काट रहा था। मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

जेल प्रशासन को चकमा देकर फरार (Raipur Jail Prisoner Escape)
जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे पांच कैदियों को जेल परिसर में बने महिला जेल के पास अंडर कंस्ट्रक्शन हिस्से में वेल्डिंग के काम के लिए ले जाया गया था।
इस दौरान, एक कैदी मौका पाकर वहां से भाग निकला। बताया जा रहा है कि यह कैदी लंबे समय से जेल में बंद था और वो उम्रकैद की सजा काट रहा था।
फरारी की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आसपास के इलाकों में जांच की जा रही है और कैदी को पकड़ने के लिए टीमें तैनात की गई है।
देखिए वीडियो –
https://www.instagram.com/reel/DNpdqrvu11D/?igsh=MWhweHFoY2pzN2ZhMw==
