Raigarh News: ट्रक ने मवेशियों को कुचला, 4 की मौत, 3 घायल; ग्रामीणों ने ड्राइवर को पीटा

Raigarh News

Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर बैठे मवेशियों को रौंद दिया। हादसे में 4 मवेशियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 3 मवेशी घायल हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना जूटमिल थाना क्षेत्र के कोड़ातराई गांव के पास हुई।

Truck Crushes Cattle

ट्रक ने मवेशियों को कुचला (Truck Crushes Cattle)

मिली जानकारी के मुताबिक शहर से तकरीबन 10 किमी दूर स्थित ग्राम कोड़ातराई का रहने वाला हरीशंकर साव 29 साल ने जूटमिल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह महाकाल गैरेज में मिस्त्री का काम करता है। बुधवार की रात में जब वह अपने घर जा रहा था। तभी रायगढ़ की ओर से आ रहे ट्रक के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सांई बीज भंडार कोड़ातराई (Cattle Death Kodatarai) के सामने सड़क पर बैठे मवेशियों को कुचल दिया।

4 Cow Death Kodatarai

4 मवेशियों की मौत, 3 घायल (4 Cow Death Kodatarai)

घटना को देखकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर इक्ट्ठा हो गए और किसी तरह ट्रक को रोकवाया गया। तब मवेशी वाहन के नीचे थे। इसके बाद देखने पर पता चला कि 4 मवेशियों की मौके पर मौत हो गई और 1 मवेशी का पैर टूट गया तथा 2 मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों ने की चालक की पिटाई (Kodatarai Villagers Beat Truck Driver)

हादसे से नाराज ग्रामीणों ने ट्रक चालक को रोका और थप्पड़ जड़ते हुए पिटाई की। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और घायल मवेशियों को प्रारंभिक ईलाज कराया गया। इसके बाद पुलिस आरोपी ट्रक चालक को लेकर थाना ले आयी।

पुलिस की कार्रवाई

इस संबंध में पुलिस के अधिकारी ने बताया कि कोड़ातराई में रात के समय घटना घटित हुई थी। जिसमें ट्रक चपेट में आने से 4 मवेशियों की मौत और 3 घायल हुए हैं। मामले में ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *