CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 थाना प्रभारियों का तबादला; देखें लिस्ट-

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिला ग्रामीण पुलिस में में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्वेता सिन्हा ने 3 थानों के प्रभारियों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेशों में राखी, खरोरा और माना थाना के प्रभारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, प्रेमप्रकाश अवधिया को राखी थाना प्रभारी से हटाकर खरोरा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं विद्याभूषण भारद्वाज को खरोरा से स्थानांतरित कर माना थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। SI दीपक कुमार साहू को राखी थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं माना थाना प्रभारी रहे SI जितेन्द्र डहरिया को पुलिस लाइन अटैच किया गया है। सभी अधिकारियों को नवीन पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

देखें लिस्ट- (Raipur Police Transfer list)

CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 पुलिकर्मियों का तबादला; देखें लिस्ट-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *