आपत्तिजनक बयानों से जुड़े मामले में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल हुए गिरफ्तार, समर्थको एवं पुलिस के बीच हुई गहमा-गहमी

Raipur : छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल को देवेंद्र नगर पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। वह सरेंडर करने पहुंचे थे, लेकिन सरेंडर के 10 मिनट पहले ही गिरफ्तारी हो गई। इस समय बड़ी संख्या में समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा  है। वहीं कोर्ट और थाने के आस-पास सुरक्षा बढ़ाई गई है। आपत्तिजनक बयानों से जुड़े मामले में करीब 2 6 दिनों से फरार थे। देंखे विडियो

अमित बघेल को हुआ  मातृशोक 

वहीं शुक्रवार को अमित बघेल की मां का निधन हो गया है। उनके शव को उनके पैतृक गांव पथरी ले जाया गया है, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। बघेल अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जमानत की याचिका लगा सकते हैं।

पहले लग चुकी है हाईकोर्ट की फटकार 

इसके पहले 26 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अमित बघेल को कड़ी फटकार लगाते हुए उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा था कि, अपनी जुबान पर लगाम रखें। जहां-जहां FIR दर्ज है, वहां की कानूनी प्रक्रिया का सामना करें। कोर्ट ने साफ कहा था कि कोई राहत नहीं दी जाएगी और कानून अपना काम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *