CG Census 2027: गर्मी की छुट्टियों में जनगणना ड्यूटी, शिक्षकों ने किया विरोध

cccc

CG Census 2027: छत्तीसगढ़ में 1 मई से शुरू होने जा रही जनगणना 2027 को लेकर शिक्षकों का विरोध तेज हो गया है। गर्मी की छुट्टियों के दौरान ड्यूटी लगाए जाने से नाराज शिक्षकों ने इस फैसले को अव्यवहारिक बताया है। (शिक्षक विरोध जनगणना ड्यूटी)tcw

शिक्षकों का कहना है कि मई-जून में प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ती है, ऐसे में घर-घर जाकर सर्वे करना बेहद कठिन और स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा होगा। उनका कहना है कि एक ओर स्कूलों में छुट्टियां रहती हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हें इसी दौरान फील्ड में काम करने के लिए भेजा जा रहा है। (गर्मी में जनगणना ड्यूटी का विरोध)

छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने कहा कि मौसम की परिस्थितियों को नजरअंदाज कर यह निर्णय लिया गया है। इतनी गर्मी में लंबे समय तक बाहर रहकर डोर-टू-डोर सर्वे करना शिक्षकों के लिए मुश्किल है और इससे स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है। (teachers protest census duty)

शिक्षक संघ ने सरकार से मांग की है कि जनगणना ड्यूटी के समय और प्रक्रिया पर पुनर्विचार किया जाए, ताकि शिक्षकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

शिक्षकों ने स्मार्टफोन को लेकर भी आपत्ति जताई है। शासन के निर्देश के अनुसार, जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों के पास एंड्रॉयड मोबाइल में कम से कम 12.0 वर्जन होना अनिवार्य किया गया है। ऐसे में जिनके पास पुराने मोबाइल हैं, उन्हें नया स्मार्टफोन लेना पड़ेगा, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

CG Census 2027: जनगणना के चलते कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक, आदेश जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *