Bilaspur Suicide Attempt: युवक ने खुद को लगाई आग, 80% झुलसा; वीडियो वायरल

Bilaspur Suicide Attempt

Bilaspur Suicide Attempt: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने सरेराह खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। (बिलासपुर युवक ने खुद को लगाई आग)tcw

जानकारी के अनुसार, युवक पहले एक पेट्रोल पंप से डिब्बे में पेट्रोल भरवाते हुए सीसीटीवी में नजर आया। इसके बाद दूसरे फुटेज में वह सड़क किनारे बाइक रोककर खुद पर पेट्रोल छिड़कते हुए और आग लगाते हुए दिखाई देता है। (बिलासपुर युवक ने पेट्रोल डालकर लगाई आग)

आग लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दौड़कर आग बुझाई, जिससे उसकी जान बच सकी। युवक करीब 80% तक झुलस गया है। उसे गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घायल की पहचान मनजीत जायसवाल के रूप में हुई है, जो पौसरी गांव का निवासी है। (बिलासपुर युवक ने पेट्रोल डालकर लगाई आग)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *