CG Video: सड़क पर भिड़ीं लड़कियां; बाल खींच-खींचकर थप्पड़ जड़े, लात-घूंसे चले, वीडियो वायरल

CG Video: बिलासपुर में लड़कियां के दो अलग-अलग गुटों के बीच मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो बहतराई इलाके का बताया जा रहा है, जबकि दूसरा अशोक नगर स्थित अटल आवास का है। दोनों घटनाएं सरकंडा थाना क्षेत्र की बताई जा रही हैं। हालांकि अब तक किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

सड़क पर चले थप्पड़ और लात-घूंसे

वायरल वीडियो में बहतराई क्षेत्र में कुछ युवतियां पहले आपस में बहस करती दिखाई देती हैं। देखते ही देखते विवाद बढ़ जाता है और दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो जाती है। इस दौरान युवतियां एक-दूसरे के बाल खींचती हैं और थप्पड़ व लात-घूंसे चलाती नजर आती हैं।

मारपीट के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, जबकि कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे।

वीडियो वायरल

दूसरा वायरल वीडियो अशोक नगर स्थित अटल आवास का बताया जा रहा है। यहां भी युवतियों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई। दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शहर में इसकी चर्चा तेज हो गई है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक, दोनों मामलों में अब तक किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। इसके बावजूद वायरल वीडियो के आधार पर घटनास्थल और मारपीट में शामिल युवतियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *