Balrampur Rape: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक संजय चक्रवर्ती वाड्रफनगर में एक प्राइवेट कोचिंग सेंटर संचालित करता है। बताया जा रहा है कि शिक्षक ने सभी छात्रों की छुट्टी होने के बाद 10वीं की छात्रा को कोचिंग के बहाने अपने घर बुलाया, जहां उसने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की।
आरोप है कि जब छात्रा ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

