CG के मंदिरों में लगातार हो रही चोरियों का खुलासा: धमतरी-कुरूद में सात मंदिरों से चोरी करने वाला 4 गिरोह गिरफ्तार

Dhamtari Mandir Chori News: धमतरी जिले में मंदिरों में हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने धमतरी और कुरूद क्षेत्र में एक महीने के भीतर सात मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एसपी सूरज सिंह परिहार ने चोरी के मामलों का खुलासा किया। आरोपियों के पास से सोने-चांदी के जेवर, कैश, स्कूटी, फ्रीज, टीवी समेत अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया है। चारों आरोपियों में जाहिर उर्फ समीर खान उम्र 35 वर्ष, अफरोज खान उम्र 28 वर्ष निवासी मक्केश्वर वार्ड धमतरी, मोहम्मद मुनाफ खत्री उम्र 48 वर्ष, ताहिरा बानो उम्र 48 वर्ष निवासी बसना जिला महासमुंद शामिल हैं।

 

धमतरी और कुरुद के इन मदिरों में हुई थी चोरी

 

चोरों ने धमतरी के रत्नेश्वरी मंदिर, श्रीराम मंदिर, नागेश्वर मंदिर, शिव मंदिर, काली मंदिर, छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर कुरूद, चंडी मंदिर कुरूद में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इन सभी चोरियों में सबसे बड़ी चोरी कुरूद थाने से लगे हुए चंडी मंदिर में की गई थी, जिसमें लाखें के माता के सोने-चांदी के जेवर ले गए थे। यह मामला पुलिस के लिए बड़ी चुनौती भी बन गई थी। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। चोरों के गैंग में और भी लोग संलिप्त होने की आशंका जताई जा रही है.

 

महिला करती थी रेकी, पुरुष करते थे चोरी

 

पूछताछ में सामने आया कि महिलाएं पहले मंदिरों की रेकी करती थीं और बाद में पुरुष चोरी को अंजाम देते थे। आरोपियों ने पहले महासमुंद जिले में भी कई मंदिरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में और वारदातें सामने आ सकती हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *