Surguja Suicide: प्रधान आरक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, FIR दर्ज

Surguja Suicide

Surguja Suicide: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रधान आरक्षक की कथित प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने आत्महत्या कर ली। मामले में लखनपुर थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक पन्नालाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का अपराध दर्ज किया गया है।

मृतक युवक की पहचान आशीष मिंज के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि प्रधान आरक्षक पन्नालाल ने आशीष मिंज से पचास हजार रूपये रिश्वत की मांग की थी। आरोप है कि रकम नहीं देने पर प्रधान आरक्षक ने आशीष को उसकी प्रेमिका की आत्महत्या के मामले में झूठा फंसाने की धमकी दी थी। लगातार धमकी और मानसिक प्रताड़ना के चलते आशीष गहरे तनाव में चला गया था।

परिजनों के अनुसार, प्रधान आरक्षक की धमकियों से परेशान होकर आशीष मिंज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की शिकायत के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर मामले की जांच कराई गई, जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए।

जांच के बाद लखनपुर थाना में प्रधान आरक्षक पन्नालाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का एफआईआर दर्ज किया गया है। मृतक के परिजन आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *