CG News: पुलिस की जुआ छापेमारी के दौरान कुएं में गिरने से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने में की तोड़फोड़

सूरजपुर: CG News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दिवाली के जश्न के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। जयनगर थाना क्षेत्र के कुंज नगर गांव में पुलिस ने जुआ खेलने की सूचना पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे। इसी बीच एक युवक भागते हुए पास के कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीण बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए और वहां जमकर तोड़फोड़ की। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया। उन्होंने सड़क जाम कर हंगामा किया, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

 

सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में करने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस ग्रामीणों से बातचीत कर माहौल शांत कराने का प्रयास कर रही है। प्रशासन ने घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *