CG CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ के न्यायधानी से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. जहा एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को बहाने से मिलने के लिए बुलाया फिर अपने डरा धमका के अपने चाचा संग मिलकर दुष्कर्म किया.उनके चंगुल से छूटने के बाद युवती ने युवती ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है.
दरअसल, तोरवा क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय युवती और देवरीखुर्द के सतबहनिया मंदिर के पास रहने वाले राजऋषि सिंह (32) के बीच प्रेम प्रसंग था. युवक ने उसके साथ शादी करने का वादा किया था.युवती अपने प्रेमी राजऋषि के भरोसे में आ गई. युवक ने उससे मिलने बुलाया और शादी करने का झांसा दिया. युवक की बातों में आकर युवती उसके साथ चली गई. 1 अप्रैल को युवक उसे लेकर अपने चाचा सुरेंद्र कुमार सिंह (56) के घर नहरपारा सफेद खदान गया. जहां पहले युवक ने शारीरिक संबंध बनाए.इस दौरान उसका चाचा भी वहां मौजूद था. उसकी नीयत खराब हो गई. दोनों ने युवती बंधक बना लिया. डराया-धमकाया और जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद चाचा-भतीजे ने युवती से गैंगरेप किया.
