Bijapur Naxal Surrender: सुकमा के बाद बीजापुर में बड़ा सरेंडर, 85 लाख के इनामी 30 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

Bijapur Naxal Surrender

Bijapur Naxal Surrender: बस्तर अंचल में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों को लगातार बड़ी सफलताएं मिल रही हैं। सुकमा में 21 माओवादियों के आत्मसमर्पण के बाद अब बीजापुर जिले में 30 माओवादियों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। इन सभी माओवादियों के सिर पर कुल 85 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

आत्मसमर्पण करने वालों में 20 महिला और 10 पुरुष माओवादी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ये सभी माओवादी फायरिंग, आईईडी ब्लास्ट, आगजनी और अन्य गंभीर नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं। आत्मसमर्पण सीआरपीएफ डीआईजी देवेंद्र सिंह नेगी, बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलेण्डन यार्क, डीएसपी शरद जायसवाल, उप पुलिस अधीक्षक विनीत साहू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष हुआ।

पुलिस अधिकारियों ने आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी को प्रोत्साहन स्वरूप 50-50 हजार रुपये की नगद सहायता राशि प्रदान की। अधिकारियों ने बताया कि सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आगे भी इन्हें सभी सुविधाएं दी जाएंगी ताकि वे सामान्य जीवन जी सकें।

पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2024 से अब तक 918 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जबकि वर्ष 2025 में अब तक 1163 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा सुरक्षा बलों ने अलग-अलग मुठभेड़ों में 231 माओवादियों को मार गिराया है। लगातार हो रहे इन आत्मसमर्पणों से बस्तर में नक्सली संगठन कमजोर पड़ते नजर आ रहे हैं।

Sukma Naxal Surrender: सुकमा में 21 खूंखार माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 76 लाख का था इनाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *