CG News: छत्तीसगढ़ में इस साल धान खरीदी की प्रक्रिया 15 नवंबर 2024 से शुरू होने जा रही है। खरीफ विपणन सत्र 2024-25 के लिए राज्य सरकार ने 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस संबंध में आगामी कैबिनेट बैठक में धान उपार्जन नीति 2024-25 को मंजूरी दी जाएगी।

प्रति क्विंटल 31 सौ का भुगतान
धान बेचने वाले किसानों को प्रति क्विंटल 31 सौ का भुगतान होगा। मामले में कृषि मंत्री रामविचार नेताम का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- हमारी सरकार ने जो वादा किया उसे पूरा कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में नवंबर माह से धान खरीदी होगी। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी करेंगे। प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। इसके बाद भी धान खरीदी की शुरुआत नवंबर से करेंगे।

छत्तीसगढ़ सरकार की वर्ष 2025-26 के लिए नई धान उपार्जन नीति और कस्टम मिलिंग नीति बनकर तैयार है। बताया गया है कि नीति के प्रारूप को इसी महीने दीपावली के पहले होने वाली कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद यह नीति लागू होगी।

किसानों को ऑनलाइन टोकन
छत्तीसगढ़ में खरीफ वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी की शुरुआत 1 नवंबर से संभावित है। इस बार धान बेचने के लिए किसानों को ऑनलाइन टोकन मिलेगा। यही नहीं, किसानों में छोटे और सीमांत किसानों का धान भी पहले खरीदा जाएगा।
