Pandit Pradeep Mishra: पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा कराने के नाम पर 21 लाख की ठगी, क्या है मामला ? जानें..

Pandit Pradeep Mishra

Pandit Pradeep Mishra: छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सिहोर के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा आयोजित कराने के नाम पर 21 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगा है। (पंडित प्रदीप मिश्रा कथा ठगी)tcw

अंबागढ़ चौकी की भोलेनाथ सेवा समिति ने छुरिया ब्लॉक के ग्राम हालेकोसा निवासी दिनेश साहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

8 से 14 मई तक प्रस्तावित थी कथा (andit Pradeep Mishra Katha fraud)

जानकारी के अनुसार, आरोपी दिनेश साहू हर वर्ष अपने गृह ग्राम में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का आयोजन कराता रहा है। इसी भरोसे के आधार पर भोलेनाथ सेवा समिति ने उससे संपर्क किया था। समिति के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया कि 8 मई से 14 मई 2026 तक शिवपुराण कथा आयोजन तय किया गया था।

समिति का आरोप है कि दिनेश साहू ने कथा आयोजन कराने के नाम पर दो किश्तों में कुल 21 लाख रुपए नगद लिए। इसमें 5 लाख और 16 लाख रुपए अलग-अलग समय पर उसकी किराना दुकान में दिए गए थे। इसके बाद कथा को लेकर पोस्टर, बैनर और निमंत्रण पत्र तक छपवा दिए गए थे।

रांची में पहले से तय था कार्यक्रम

बाद में समिति को जानकारी मिली कि उन्हीं तारीखों में पंडित प्रदीप मिश्रा का कार्यक्रम झारखंड के रांची में पहले से निर्धारित है। इससे समिति को शक हुआ। मामले की सच्चाई जानने के लिए समिति के सदस्य मध्यप्रदेश के सीहोर स्थित कुबेरश्वर धाम पहुंचे।

सीहोर पहुंचकर खुला मामला ( Pradeep Mishra Katha 21 lakh fraud case)

समिति के सदस्यों का दावा है कि कुबेरश्वर धाम कार्यालय से उन्हें जानकारी दी गई कि अंबागढ़ चौकी में प्रस्तावित कथा आयोजन के लिए कोई राशि जमा नहीं की गई है। इसके बाद समिति ने दिनेश साहू से पैसे वापस मांगे, लेकिन लगातार आश्वासन देने के बावजूद रकम वापस नहीं की गई।

पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला

मामले की जांच के बाद पुलिस ने प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी पाए जाने पर आरोपी दिनेश साहू के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *