Raipur Fire: रायपुर के आबकारी भवन में लगी भीषण आग, जांच समिति गठित

Raipur Fire

Raipur Fire: राजधानी रायपुर के लाभांडी स्थित आबकारी भवन के तीसरे तल पर शनिवार रात करीब 8:30 बजे आग लगने की घटना सामने आई। आग छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) के कार्यालय स्थित ऑडिट रूम में लगी थी। मौके पर मौजूद स्टाफ और दमकल विभाग की टीम की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। (रायपुर आबकारी भवन आग)

CSMCL के महाप्रबंधक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि घटना में ऑडिट रूम में रखे कंप्यूटर, प्रिंटर और यूपीएस जल गए, लेकिन सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित रहे। फाइलें लोहे की अलमारियों में रखी होने के कारण उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा। आग की सूचना रात में ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने दी थी, जिसके बाद स्टाफ ने भवन में उपलब्ध अग्निरोधक उपकरणों की मदद से तत्काल आग पर नियंत्रण पाया। (रायपुर आबकारी भवन ऑडिट रूम आग)

महाप्रबंधक ने स्पष्ट किया कि आग से कार्यालय के अन्य कक्षों या किसी अन्य सामग्री को कोई क्षति नहीं हुई है। घटना के अगले दिन 8 फरवरी को अधिकारियों द्वारा पुनः निरीक्षण किया गया, जिसमें किसी भी आवश्यक दस्तावेज के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई। (aipur Excise Building Fire)

जांच समिति का गठन

घटना को गंभीरता से लेते हुए CSMCL के प्रबंध निदेशक ने शार्ट सर्किट और हुए नुकसान की विस्तृत जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। समिति को सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट तैयार कर आबकारी सचिव को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

जांच समिति में शामिल सदस्य-

जीएमडी एसएमसीएल (अध्यक्ष)
लेखाधिकारी सीएसएमसीएल
एसडीओ सीएसपीडीसीएल
एसडीओ एंड एम पीडब्ल्यूडी
नोडल सीए सीएसएमसीएल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *