CG News: दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोरातरई से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 65 वर्षीय बुजुर्ग परदेशी देवांगन ने घर के पास खेल रहे महज ढाई साल के मासूम बच्चे पर कुल्हाड़ी (टंगिया) से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बच्चे के सिर पर गंभीर चोट आई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। (दुर्ग में ढाई साल के मासूम पर कुल्हाड़ी से हमला)

जानकारी के अनुसार, मासूम पप्पू पड़ोस में रहने वाले बुजुर्ग के घर के पास खेल रहा था। इसी बात से नाराज होकर 65 वर्षीय बुजुर्ग परदेशी देवांगन ने बच्चे को वहां से हटने को कहा। जब बच्चा नहीं हटा तो आरोपी ने गुस्से में आकर पास रखी कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया। घटना के बाद बच्चे को लहूलुहान हालत में तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। (उतई में ढाई साल के बच्चे पर टंगिया से हमला)

घटना की सूचना मिलते ही उतई पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बुजुर्ग को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। (Durg child attacked with axe)
