CG Heavy Rain: धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। नगरी विकासखंड के कई स्कूलों में भी बारिश का पानी भर गया, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने नगरी विकासखंड के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।![]()
स्कूलों में भरा पानी
लगातार हो रही बारिश के कारण कई स्कूल परिसरों में पानी भर गया है। हालात ऐसे बन गए कि स्कूल पहुंचना भी बच्चों के लिए मुश्किल हो गया। जलभराव के कारण सामान्य शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं।
घुटनों तक पानी में स्कूल पहुंचे बच्चे
इसी बीच गुजरा स्कूल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें छोटे बच्चे घुटनों तक भरे पानी के बीच से होकर स्कूल पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और जलभराव की स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई है।



