CG School Exam: 1वीं से 12वीं तक की तिमाही और अर्धवार्षिक परीक्षा की समय सारणी में संशोधन, देखें सूची

School Exam

CG School Exam: लोक शिक्षण संचालनालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा पहली से 12वीं तक आयोजित होने वाली तिमाही और अर्धवार्षिक परीक्षाओं की समय सारणी में संशोधन किया है। संशोधित समय सारणी के अनुसार अब स्कूलों में परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।

लोक शिक्षण संचालक द्वारा संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी करने के साथ ही सभी संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। जिला स्तर पर परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए परीक्षा समिति का गठन करने के संबंध में भी निर्देश दिए गए हैं।

 

जारी निर्देशों के अनुसार, कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों की तिमाही और अर्धवार्षिक परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। जिला शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण, समय सारणी और अन्य आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के लिए कहा गया है।

लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी स्कूलों को संशोधित समय सारणी का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *