CG News: छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुईं Dial 112 की 400 नई गाड़ियां..

CG News: छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवा को और मजबूत बनाने के लिए Dial 112 को बड़ी सौगात मिली है। बटालियन परिसर से 400 नई गाड़ियों को रवाना किया गया, जिन्हें प्रदेश के सभी 33 जिलों में तैनात किया जाएगा। नई गाड़ियों के शामिल होने से पुलिस की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता और अधिक तेज और प्रभावी होगी।

tcw

अधिकारियों के मुताबिक, नई Dial 112 गाड़ियां आधुनिक तकनीक और जरूरी उपकरणों से लैस हैं। इन वाहनों की मदद से पुलिस टीम कम समय में घटनास्थल तक पहुंच सकेगी, जिससे दुर्घटना, अपराध और अन्य आपात स्थिति में लोगों को तुरंत सहायता मिल पाएगी।

सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करना है। नई गाड़ियों की तैनाती के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम लोगों को त्वरित मदद उपलब्ध कराने में भी आसानी होगी।

बताया जा रहा है कि प्रदेश में बढ़ती जरूरतों को देखते हुए Dial 112 सेवा को लगातार अपग्रेड किया जा रहा है। नई वाहनों के जुड़ने से पुलिस व्यवस्था और रेस्पॉन्स सिस्टम पहले से अधिक मजबूत होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *