CG Breaking: IPS अरुणदेव गौतम बने छत्तीसगढ़ के स्थायी DGP, आदेश जारी

DGP Arundev Gautam

CG Breaking: छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुणदेव गौतम को प्रदेश का स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त कर दिया है। इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। अरुणदेव गौतम अब तक कार्यवाहक DGP के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

tcw

अरुणदेव गौतम 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वे प्रदेश के 6 जिलों में एसपी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। स्थायी DGP की नियुक्ति के लिए कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेजे गए थे, जिसके बाद उनके नाम पर अंतिम मुहर लगी।

अरुणदेव गौतम को पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं। वर्ष 2010 में उन्हें सराहनीय सेवाओं के लिए भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था। वहीं वर्ष 2018 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान किया गया।

इसके अलावा वर्ष 2002 में संघर्षग्रस्त कोसोवा में सेवा देने के दौरान उन्हें संयुक्त राष्ट्र पदक भी मिला था। पुलिस प्रशासन और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए सरकार ने उन्हें प्रदेश की सबसे बड़ी पुलिस जिम्मेदारी सौंपी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *