Sawan 2025: श्रावण मास की शुरुआत 11 जुलाई 2025 (शुक्रवार) से हो रही है और इसका समापन 9 अगस्त 2025 (रक्षाबंधन) को होगा। यह मास भगवान शिव का प्रिय महीना है, जिसमें शिवभक्त उपवास, रुद्राभिषेक और शिव मंत्रों के जप से भोलेनाथ की कृपा पाने का प्रयास करते हैं।
सावन 2025 की शुरुआत और समाप्ति तिथि
- उत्तर भारत में सावन 2025 की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है और इसका समापन 9 अगस्त 2025 (रक्षाबंधन) को होगा।
- दक्षिण और पश्चिम भारत में सावन 2025 की शुरुआत 25 जुलाई से हो रही है और इसका समापन 23 अगस्त 2025 को होगा।
सावन सोमवार की तिथियां (Sawan Somwar 2025 Dates)
1. सावन का पहला सोमवार- 14 जुलाई 2025
2. सावन का दूसरा सोमवार- 21 जुलाई 2025
3. सावन का तीसरा सोमवार- 28 जुलाई 2025
4. सावन का चौथा सोमवार- 4 अगस्त 2025
सावन पहले दिन के पूजन मुहूर्त (11 जुलाई 2025)
प्रातः मुहूर्त: 4:16 AM – 5:04 AM
दूसरा मुहूर्त: 8:27 AM – 10:06 AM
अभिजीत मुहूर्त: 12:05 PM – 12:58 PM
संध्याकालीन मुहूर्त: 7:22 PM – 7:41 PM
सावन पूजन विधि (Sawan 2025 Puja Vidhi)
1. प्रातः स्नान के बाद शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें
2. शिव पंचाक्षर मंत्र (ॐ नमः शिवाय) का 108 बार जाप करें
3. दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से रुद्राभिषेक करें
4. शिव चालीसा, रुद्राष्टक या महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करें
5. सावन सोमवार व्रत रखें और दिन में एक बार फलाहार करें
6. रुद्राक्ष धारण करें – विशेष रूप से पंचमुखी रुद्राक्ष शुभ माना जाता है
सावन में रुद्राभिषेक के लाभ (Rudrabhishek Benefits)
रोग, शोक, और दरिद्रता का नाश
पितृ दोष और ग्रह दोष की शांति
मानसिक शांति और आत्मबल में वृद्धि
विवाह, संतान और करियर संबंधी समस्याओं से मुक्ति
जीवन में लक्ष्मी और समृद्धि का आगमन
