CG Accident: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार जीजा-साले की मौके पर मौत

CG Accident: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार जीजा-साले की मौके

CG Accident: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा-दुर्ग मुख्य मार्ग पर ग्राम निनवा के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान बेमेतरा जिले के ग्राम बाबामोहतरा निवासी केदार जायसवाल (62) और ग्राम जेवरा निवासी गोवर्धन सिन्हा (50) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों मोटरसाइकिल क्रमांक CG 25 H 2397 से बेमेतरा से दुर्ग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम निनवा के पास उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

जांच जारी

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले में दो अलग-अलग मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर 2026 को थाना बेमेतरा में दर्ज मर्ग प्रकरणों में मृतकों की पहचान केदार जायसवाल और गोवर्धन सिन्हा के रूप में की गई है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *