RAJNANDGAON CBI RAID:महादेव सट्टा एप मामले में सीबीआई की कार्रवाई लगातार जारी है. बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य अधिकारियो के घर छापेमारी के बाद गुरुवार को CBI ने राजनांदगांव में ASP अभिषेक माहेश्वरी के घर पर छापेमारी की है. 2 गाड़ियों में टीम पहुंची है. ASP पर बड़े अधिकारियों तक रकम पहुंचाने का आरोप है.
CBI की रेड के बाद पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि PM मोदी आने वाले हैं. उनके भाषण का कंटेंट बनाने के लिए छापेमारी की गई है. CBI की टीम 3 मोबाइल फोन लेकर गई है. सीएम साय के क्षेत्र में प्रदीप मिश्रा कथा कर रहे हैं. CBI अधिकारी पंडित प्रदीप मिश्रा से पूछे कि उनका सौरभ चंद्राकर से क्या कनेक्शन है,
