Dhamtari News: प्रदर्शन के दौरान विधायक-पूर्व विधायक गिरे, देखें वीडियो-

Dhamtari News: प्रदर्शन के दौरान विधायक-पूर्व विधायक गिरे, देखें वीडियो-

Dhamtari News: नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर गुरुवार को धमतरी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प की स्थिति बन गई।

भाजपा कार्यालय से करीब 50 मीटर पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी थी। इसी दौरान नारेबाजी और धक्का-मुक्की के बीच विधायक अम्बिका मरकाम और पूर्व विधायक लेखराम साहू का पैर पोस्टर में फंस गया, जिससे वे गिर पड़े। दोनों को हल्की चोटें आईं।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नेशनल हेराल्ड मामले में केंद्रीय एजेंसियों के जरिए राजनीतिक दबाव बनाया गया। जिलाध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा कि अदालत द्वारा एफआईआर खारिज किया जाना “सत्य की जीत” है। विधायक ओंकार साहू ने आरोप लगाया कि 2012 से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को परेशान किया गया, लेकिन अदालत में मामला टिक नहीं पाया।

प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका।

देखें वीडियो-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *