Korba Rape: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नाबालिग से जुड़े एक गंभीर मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड गर्लफ्रेंड से SEX कर आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और बाद में उसे अपने दोस्तों को दिखाया। इसके बाद कई युवक कथित रूप से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग को परेशान करने लगे। मामला बालको नगर थाना क्षेत्र का है।![]()
दो साल से था प्रेम संबंध
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी होरी लाल चौहान मजदूरी का काम करता है। उसकी पहचान 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से थी और दोनों एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच पिछले करीब दो वर्षों से परिचय और प्रेम संबंध थे। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने नाबालिग का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। बाद में उसने यह वीडियो अपने दोस्तों को दिखाया, जिसके बाद पीड़िता की परेशानी बढ़ गई।

वीडियो देखकर दोस्तों ने भी सेक्स करने बनाया दबाव
जांच में सामने आया है कि आरोपी युवकों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। लगातार मिल रही धमकियों और उत्पीड़न से परेशान होकर नाबालिग ने पूरी घटना अपने भाई को बताई। इसके बाद पीड़िता अपने भाई के साथ बालको नगर थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
मुख्य आरोपी समेत 10 लोग गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। जांच के बाद मुख्य आरोपी सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

