Durg Double Murder: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र स्थित STF कॉलोनी में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक महिला ने घर में घुसकर आरक्षक की पत्नी और उसके 9 साल के बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस हमले में दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनमें से एक ने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई। (दुर्ग कॉन्स्टेबल की पत्नी बेटे की हत्या)![]()
सुबह घर में घुसकर किया हमला (Durg Double Murder Case)
जानकारी के मुताबिक, मृतका रीना यादव के पति ललितेश यादव STF में आरक्षक हैं और वर्तमान में बीजापुर में पदस्थ हैं। घटना के समय वे रेलवे स्टेशन रिजर्वेशन कराने गए थे। इसी दौरान आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज (25) घर में घुसी और सो रहे बच्चे पर चाकू से करीब 14 वार कर दिए। महिला ने रीना यादव पर भी हमला कर दिया।
बेटियों ने दिखाई हिम्मत (Durg Constable Wife And Son Murder)
हमले के दौरान मां ने आरोपी का पैर पकड़कर बेटियों को भागने का मौका दिया। बड़ी बेटी तानिया (11) किसी तरह बाहर निकलकर पड़ोसियों को सूचना देने में सफल रही, जबकि दूसरी बेटी नैना (12) बाथरूम में छिप गई। सूचना मिलने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आरोपी महिला को पकड़ लिया। (दुर्ग डबल मर्डर केस)
पहले भी घर पहुंची थी आरोपी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला एक दिन पहले भी घर पहुंची थी, लेकिन तब उसे समझाकर वापस भेज दिया गया था। अवैध संबंध के चलते इस वारदात की आशंका जताई जा रही है।
इलाज के दौरान मां-बेटे की मौत
सीएसपी भिलाई सत्यप्रकाश तिवारी के अनुसार, अस्पताल में इलाज के दौरान रीना यादव और उनके बेटे आदित्य यादव की मौत हो गई। घायल बेटियों का इलाज जारी है।
पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है और घटना के पीछे के कारणों की जांच जारी है।


