IND vs NZ T20 Raipur: रायपुर में आज IND-NZ टी-20 मुकाबला, मैच देखने जा रहे हैं तो जानिए ट्रैफिक रूट

IND vs NZ T20 Raipur

IND vs NZ T20 Raipur: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें गुरुवार को ही रायपुर पहुंच चुकी हैं।

मैच को देखते हुए दूसरे शहरों से आने वाले दर्शकों के लिए ट्रैफिक रूट जारी किया गया है, ताकि जाम और अव्यवस्था से बचा जा सके। नया रायपुर क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से रात 1 बजे तक मध्यम और भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने मैच के लिए कुछ नए नियम भी लागू किए हैं। फर्स्ट इनिंग के बाद स्टेडियम में किसी भी प्रकार की एंट्री नहीं मिलेगी। मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि दर्शकों के लिए एंट्री दोपहर 4 बजे से खुलेगी।

दर्शकों के लिए यातायात मार्ग और पार्किंग व्यवस्था

IND vs NZ T20 Raipur: दोनों टीमें रायपुर पहुंचीं, कल शाम 7 बजे से मुकाबला, फर्स्ट इनिंग के बाद नो-एंट्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *