CG shikshak Bharti 2025: छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय स्थित महानदी भवन में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में शिक्षकों की कमी को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश में 5000 पदों पर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए गए। (छत्तीसगढ़ 5000 शिक्षक भर्ती)

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह भर्ती प्रक्रिया व्यापमं के माध्यम से कराई जाएगी और इसके लिए फरवरी 2026 तक विज्ञापन जारी किया जाए, ताकि समयबद्ध तरीके से नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो सके। (Chhattisgarh 5000 shikshak Bharti 2025)

बैठक के दौरान शिक्षक भर्ती परीक्षा-2023 से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस संबंध में निर्णय लिया गया कि परीक्षा-2023 की प्रतीक्षा सूची की मान्यता नहीं बढ़ाई जाएगी, जिससे पिछले वर्षों में उत्तीर्ण युवाओं को भी शासकीय सेवा में अवसर मिल सके। (CG Teacher Recruitment 2025)
