Shardiya Navratri 2025: आश्विन माह में हर साल श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाने वाली शारदीय नवरात्रि इस वर्ष 22 सितंबर 2025 से शुरू हो रही है। मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना और व्रत से साधक को सुख-समृद्धि और आशीर्वाद की प्राप्ति होती है।
शारदीय नवरात्रि 2025 की तिथि (Shardiya Navratri 2025 Dates)
वैदिक पंचांग के अनुसार, आश्विन शुक्ल प्रतिपदा 22 सितंबर को रात 01:23 मिनट से शुरू होकर 23 सितंबर को रात 02:55 मिनट तक रहेगी। इसी के साथ 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ होगा।

शारदीय नवरात्रि 2025 में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त (Ghatsthapana Shubh Muhurat)
- प्रातः मुहूर्त : सुबह 06:09 से 08:06 तक
- अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:49 से दोपहर 12:38 तक
इन दोनों मुहूर्तों में कलश स्थापना कर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करना श्रेष्ठ माना गया है।

घटस्थापना के नियम (Ghatsthapana Sthapana Niyam)
- प्रातः स्नान के बाद विधिपूर्वक कलश स्थापना करें।
- तांबे, चांदी या मिट्टी के पात्र का प्रयोग करें।
- व्रत का संकल्प लेकर मां दुर्गा की आराधना करें।
- श्रद्धा अनुसार मंदिर में दान करें।

घटस्थापना में इन गलतियों से बचें
- किसी के प्रति गलत विचार न रखें।
- वाद-विवाद से दूर रहें।
- काले कपड़े पहनने से बचें।
- घर और मंदिर की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
