Bus-Trailer Accident: छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर, 4 की मौत, 9 घायल

Bus-Trailer Accident

Bus-Trailer Accident: Jaunpur/Chhattisgarh: यूपी के जौनपुर जिले में रविवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। छत्तीसगढ़ से अयोध्या और काशी दर्शन के लिए निकली श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर से जा टकराई। इस हादसे में 3 महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

छत्तीसगढ़ श्रद्धालु बस एक्सीडेंट

रामलला के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु (Ayodhya Ram Lalla devotees accident)

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के पंखाजूर से करीब 50 श्रद्धालु बालाजी ट्रेवल्स की बस से 7 सितंबर को यात्रा पर निकले थे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने अमरकंटक, मैहर देवी, चित्रकूट, वृंदावन और अयोध्या धाम में रामलला का दर्शन किया। रविवार रात 11 बजे भोजन करने के बाद सभी श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में जौनपुर (Jaunpur Bus-Trailer accident) जिले में उनकी बस ट्रेलर से टकरा गई।

ओवरटेक के दौरान हादसा (Chhattisgarh shraddhalu accident)

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस ड्राइवर ने ओवरटेक करने की कोशिश की लेकिन संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार बस सामने से आ रहे ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।

मृतकों में बस चालक भी शामिल

पुलिस के मुताबिक, इस दर्दनाक हादसे में बस चालक दीपक के साथ ही श्रद्धालु आशा भवन, गुलाब और एक अन्य महिला की मौत हो गई। वहीं 9 घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *