Bijapur Accident: सड़क दुर्घटना में बस्तर फाइटर जवान की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Bijapur Accident

Bijapur Accident: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती शाम एक बस्तर फाइटर जवान की तेज रफ्तार कार से भिड़ंत हो गई, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।

बीजापुर में बस्तर फाइटर जवान की मौत

सड़क दुर्घटना में बस्तर फाइटर जवान की मौत (Bastar Fighter jawan death)

जानकारी के अनुसार, मृत जवान की पहचान रामकृष्ण ककेम (Ramakrishna Kakem Death Accident) के रूप में हुई है, जो ग्राम इलमिडी के कसारामपारा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि जवान अपनी बाइक से आवापल्ली से बीजापुर की ओर आ रहा था।
महादेवघाट के पास उसकी बाइक को सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और कार दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और जवान की मौके पर ही मौत हो गई। (Bijapur Car Bike Accident Fighter jawan death)

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया। तेज रफ्तार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *