CG Assistant Professor Recruitment 2025: शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

CG Assistant Professor Recruitment 2025

CG Assistant Professor Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में लंबे समय से लंबित भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में खाली पदों की कमी को दूर करने के लिए कुल 700 पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी गई है। (Chhattisgarh govt jobs)

छत्तीसगढ़ असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025

छत्तीसगढ़ असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती (CG Assistant Professor vacancy)

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश और उच्च शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने भर्ती आदेश जारी कर दिए हैं। इससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

सहायक प्राध्यापक के 625 पद

इस भर्ती में सबसे अधिक 625 पद सहायक प्राध्यापक (CG Assistant Professor vacancy) के लिए स्वीकृत किए गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे महाविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और शोध कार्यों में सकारात्मक सुधार होगा।

क्रीड़ा अधिकारी के 25 पद

महाविद्यालयों में खेल और शारीरिक शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए 25 क्रीड़ा अधिकारी (Sports Officer) पदों पर भर्ती की जाएगी। इन नियुक्तियों से कॉलेज स्तर पर खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।

ग्रंथपाल के 50 पद

इसके अलावा 50 ग्रंथपाल (Librarian) पदों की भी स्वीकृति दी गई है। नई भर्ती से पुस्तकालयों का संचालन और अधिक व्यवस्थित होगा और छात्रों को अध्ययन सामग्री का सुगम लाभ मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *