देश में भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए , देश के अन्य एयरपोर्ट के अलावा अब छत्तीसगढ़ के एयरपोर्ट में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.जम्मू एयरपोर्ट पर हुए खतरनाक ड्रोन हमले के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर रायपुर सहित सभी प्रमुख एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भी पुलिस की सख्त निगरानी है.
एयरपोर्ट परिसर और आस पास के संवेदनशील इलाकों में CISF और राज्य पुलिस की विशेष टीमें तैनात की गई हैं. ड्रोन गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एंटी-ड्रोन यूनिट्स को भी एक्टिव कर दिया गया है.राज्य प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां लगातार केंद्र से संपर्क में हैं और स्थिति की पल-पल निगरानी की जा रही है..
